Jagrit Bharat
Wednesday, 21 September 2011
Jaruri
जरुरी
उसूलों पे अगर आंच आये तो टकराना जरुरी है,
जो जिन्दा हो तो फिर जिन्दा नजर आना जरुरी है,
नई उम्रों की खुद मुख्तारियों को कौन समझाये,
कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना जरुरी है
Ð
Tuesday, 20 September 2011
Sach Kehna
सच कहना
आज बगावत सच कहना ,
मेरी फितरत सच कहना ,
कैसे बोले झूठ भला ,
जिनकी आदत सच कहना,
चुप रहना मर जाना है
और क़यामत सच कहना .
Saturday, 17 September 2011
Samajh Me Na Aaya Hai
समझ में न आया है
कभी तो दुख के दिन बीतेंगे ,
सुख की घड़ियाँ आएँगी ,
दिल को अक्सर इन्हीं ,
खिलोनों से मैंने बहलाया है,
मेरा आपना साया ही ,
जब करे बगावत राहों में
ऐसे सफ़र का क्या होगा अंजाम
समझ में न आया है .
Friday, 16 September 2011
Aaj Nahi To Kal
आज नहीं तो कल
अब रिश्तों में पहले जैसी यारों बात कहाँ ,
अंतरमन जिसमें भीगे ऐसी बरसात कहाँ ,
आज नहीं तो कल सब अच्छा होने वाला है ,
इससे बढकर ख्वाब की रंगी सौगात कहाँ .
Newer Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)