Saturday, 25 February 2012

kuch ishq kiya kuch kaam kiya

कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया

वो लोग बहुत खुश  किस्मत थे,
जो इश्क़ को काम समझते थे,
या काम से आशिकी करते थे,
हम जीते - जी मसरूफ रहे,
कुछ इश्क़ किया, कुछ काम किया l
काम इश्क़ के आड़े आता रहा,
और इश्क़ से काम उलझता रहा,
फिर आखिर तंग आकर हमने,
दोनों को अधूरा छोड़ दिया l  

Thursday, 9 February 2012

KABHI NAHI

मुझको इनाम नहीं मिले,
पर मैं अनाम कभी नहीं,
दौड़ा किया खूंटे तुड़ा,
पर बे- लगाम कभी नहीं !
मैं वांछनीय न था, न हूँ,
पर मामला संगीन हूँ ,
खारिज नहीं समझे मुझे,
अब तक विचाराधीन हूँ !