Saturday, 16 June 2012

Aate Nahi

रोशनी की बाट में बैठे रहे हम उम्र भर,

हम को क्या मालूम था सूरज इधर आते नहीं 
हो सके तो कैद क़र ले पुतलियों में आसमान, 
ख्वाब बचपन के दिनों के उम्र भर आते नहीं 

Friday, 15 June 2012

          जुर्म 


दिलों की बंद खिड़की खोलना अब जुर्म जैसा है, 

भरी महफ़िल में भी सच बोलना अब जुर्म जैसा है 
परिंदों से कहो अब लौट आये आसमानों से ,
हवाओं में परों को तौलना अब जुर्म जैसा है 

Tuesday, 1 May 2012

Mera Mulk

मेरा मुल्क 

मुल्क तूफाने बला की जद में है,
दिल सियासतदान का मसनद में है 
अब मदारी का तमाशा छोड़ कर ,
आजकल वो आदमी संसद में है 

Saturday, 14 April 2012

na aane paye

ना आने पाए 
ख्वाहिशें जुबान तक न आने पाए 

दर्द मुस्कान तक न आने पाए 

बिकोगे, पर गिर जाओगे नज़रों में 
ईमान दुकान तक न आने पाए 
अगर जरूरत तक है तो अच्छा है 
दौलत अरमान तक न आने पाए 

Saturday, 25 February 2012

kuch ishq kiya kuch kaam kiya

कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया

वो लोग बहुत खुश  किस्मत थे,
जो इश्क़ को काम समझते थे,
या काम से आशिकी करते थे,
हम जीते - जी मसरूफ रहे,
कुछ इश्क़ किया, कुछ काम किया l
काम इश्क़ के आड़े आता रहा,
और इश्क़ से काम उलझता रहा,
फिर आखिर तंग आकर हमने,
दोनों को अधूरा छोड़ दिया l  

Thursday, 9 February 2012

KABHI NAHI

मुझको इनाम नहीं मिले,
पर मैं अनाम कभी नहीं,
दौड़ा किया खूंटे तुड़ा,
पर बे- लगाम कभी नहीं !
मैं वांछनीय न था, न हूँ,
पर मामला संगीन हूँ ,
खारिज नहीं समझे मुझे,
अब तक विचाराधीन हूँ !





Tuesday, 24 January 2012

Hona

मैं पंखहीन उड़ा किया,
पर लक्ष्यहीन कभी नहीं,
मन छोड़ दे तो छोड़ दे,
मैं मन-विहीन कभी नहीं 1
मैं वांछनीय न था, न हूँ
पर मामला संगीन हूँ,
ख़ारिज नहीं समझे मुझे,
अब तक विचाराधीन हूँ 1