Friday, 25 November 2011

Chrkha Aur Talwar

तुम उड़ा कबूतर अम्बर में, सन्देश शांति का देते हो,
चिठ्ठी लिखकर रह जाते हो, जब कुछ गड़बड़ सुन लेते हो,
वक्तव्य लिखो , विरोध  करो, यह भी कागज़ वह भी कागज, 
कब नाव राष्ट्र की  पार लगी, यों कागज की  पतवार से?
ओ राही, दिल्ली  जाना तो कहना, अपनी सरकार से,
चरखा चलता है हाथों से, शासन चलता तलवार से !

Sunday, 20 November 2011

Fariyad

भ्रष्टाचार रक्त में शामिल कौन वाद- प्रतिवाद करे,

अख़बारों की पढ़े सुर्खियाँ व्यर्थ वक़्त बर्बाद करें,

शासन- संविधान दोनों से एक सवाल करता हूँ मैं,

राजा अगर लुटेरा हो तो प्रजा कहाँ फरियाद करे ? 

Saturday, 19 November 2011

Der- Andher

हालात बदलने में बहुत देर नहीं है,
कुदरत के उसूलों में उलटफेर नहीं है,
आगाज से अंजाम ने हंस के कहा कि दोस्त!
मालिक के यहाँ देर है अंधेर नहीं है.