Tuesday, 24 January 2012

Hona

मैं पंखहीन उड़ा किया,
पर लक्ष्यहीन कभी नहीं,
मन छोड़ दे तो छोड़ दे,
मैं मन-विहीन कभी नहीं 1
मैं वांछनीय न था, न हूँ
पर मामला संगीन हूँ,
ख़ारिज नहीं समझे मुझे,
अब तक विचाराधीन हूँ 1

Monday, 23 January 2012

The true purpose of education


NAMAN

वतन पे होते हैं जो निसार, हासिल उन्हें कफ़न नहीं होता,
माने जाते हैं वो वतन परवर, जिनमें दर्दे वतन नहीं होता,
उनकी तुर्बत पे एक दीया भी नहीं, जिनके खूं से जले चिरागे वतन,
जगमगाते है उनके मकबरे, जो शहीदों के बेच देते थे कफ़न . 

    .....आजाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को उनके

    जन्मदिवस पर शत- शत नमन ! इन  हुतात्मा का नारा था "तुम मुझे

    खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा"



Saturday, 14 January 2012

Vyatha

होरी की चीखें टकराई जा कर चाँद सितारों तक,
लेकिन उसकी खबर न पहुंची शहरों के अखबारों तक,
मन की व्यथा अभी तक यारों मन के अंदर कायम है,
बेशक हमने लिखवा दी कागज़ से दीवारों तक1

Pyaas

लोग तो बेजान पत्थर की तरह दिखते रहे,
हम तो शीशे के किसी घर की तरह दिखते रहे,
था किसे मालूम एक दिन छोड़ जाएगी नदी,
ऐसे में प्यासे सुमंदर की तरह दिखते रहे 1

Thursday, 12 January 2012

Phaka- Masti

किसका घर आबाद है यारो मुझको भी बतलाओ तो,
हर चेहरे के पीछे मुझको दिखता गम का साया है,
खुद को बेच के हासिल कर सकता था मैं भी हर नेमत,
लेकिन फाका- मस्ती का यह चलन मुझे रास आया है I