Saturday, 17 December 2011

Fitrat

होठों पर हंसी दिल में लश्कर लिए फिरते हैं I 
अब तो दरवेश भी यहाँ खंजर लिए फिरते हैं II  
मैं हूँ आईना, न बदलेगी, फितरत मेरी I 
बड़े नादां हैं वो, जो पत्थर लिए फिरते हैं II




Friday, 16 December 2011



आज चालीस साल हो गये भारत- पाकिस्तान युद्ध को,  आज ही के दिन पाकिस्तान की सेना ने हार कबूल की थी, नब्बे हज़ार सैनिकों के साथ नियाजी ने जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्म-समर्पण किया था I  


छू के देखे तो कोई मेरे वतन की सरहद,
और फिर अपनी वो जुर्रत का नतीजा देखे I

Friday, 25 November 2011

Chrkha Aur Talwar

तुम उड़ा कबूतर अम्बर में, सन्देश शांति का देते हो,
चिठ्ठी लिखकर रह जाते हो, जब कुछ गड़बड़ सुन लेते हो,
वक्तव्य लिखो , विरोध  करो, यह भी कागज़ वह भी कागज, 
कब नाव राष्ट्र की  पार लगी, यों कागज की  पतवार से?
ओ राही, दिल्ली  जाना तो कहना, अपनी सरकार से,
चरखा चलता है हाथों से, शासन चलता तलवार से !

Sunday, 20 November 2011

Fariyad

भ्रष्टाचार रक्त में शामिल कौन वाद- प्रतिवाद करे,

अख़बारों की पढ़े सुर्खियाँ व्यर्थ वक़्त बर्बाद करें,

शासन- संविधान दोनों से एक सवाल करता हूँ मैं,

राजा अगर लुटेरा हो तो प्रजा कहाँ फरियाद करे ? 

Saturday, 19 November 2011

Der- Andher

हालात बदलने में बहुत देर नहीं है,
कुदरत के उसूलों में उलटफेर नहीं है,
आगाज से अंजाम ने हंस के कहा कि दोस्त!
मालिक के यहाँ देर है अंधेर नहीं है.

Sunday, 30 October 2011

Ummid Aur Hasrat

                   उम्मीद और हसरत
कहने को लफ्ज़ दो हैं, उम्मीद और हसरत,
लेकिन निहां इसी में दुनिया की दास्तां है.
उम्मीद वक़्त का सबसे बड़ा सहारा है,
जो हौसला हो तो मौजों  में भी  किनारा  है

Friday, 28 October 2011

khauf

पत्थरों का खौफ होगा शीश महलों के लिए, 
काट कर चट्टानों को हमने बनाया है मकां.

Tuesday, 25 October 2011

Deep ek Jalana Sathi

दीपक एक जलाना साथी

गुमसुम बैठ न जाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी!!

सघन कालिमा जाल बिछाए
द्वार-देहरी नज़र न आए
घर की राह दिखाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी

घर औ' बाहर लीप-पोतकर
कोने-आंतर झाड़-झूड़कर
मन का मैल छुड़ाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी!!

एक हमारा, एक तुम्हारा
दीप जले, चमके चौबारा
मिल-जुल पर्व मनाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी!!

आ सकता है कोई झोंका
क्योंकि हवा को किसने रोका?
दोनों हाथ लगाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी!

शुभ दीपावली
जब जन्म लिया भारत में तो भारतवासी एक रहें ,
संग- संग जीना- मरना है तो काबा काशी एक रहें.
                                                                              
                                                                             -  गोपाल सिंह नेपाली 

Monday, 24 October 2011

panjikaran

पंजीकरण

आज सूरज को मुट्ठी में दाबे हुए,

कर रहे हैं उजालों का पंजीकरण,

आप सोते हैं सत्ता की मदिरा पिये,

चाहते हैं की होता रहे जागरण.

Monday, 17 October 2011

Philosophy of Life

            Philosophy of Life

Woods are lovely, dark and deep,
But I have promises to keep;
And miles to go before I sleep,
And miles to go before I sleep.


                                                                 - Robert Frost

Saturday, 15 October 2011

Darkarar Nahi hoti

दरकरार नहीं होती  

उठती लहरों को साहिल की दरकरार नहीं होती ,
होसलों के आगे कोई दीवार नहीं होती, 
जलते हुए चिराग ने आँधियों से कहा,
जलने के लिए कोनों की दरकरार नहीं होती.





National Flag


Dard

दर्द 

जाने कितने दर्द सहे  हैं, तब जाकर कुछ शेर कहें हैं 

तुम तो बहे हवा में हर पल, हम धारा के बीच बहे हैं . 



Wednesday, 21 September 2011

Jaruri




जरुरी 

उसूलों पे अगर आंच आये तो टकराना जरुरी है,

जो जिन्दा हो तो फिर जिन्दा नजर आना जरुरी है,

नई उम्रों की खुद मुख्तारियों को कौन समझाये,

कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना जरुरी है Ð


Tuesday, 20 September 2011

Sach Kehna

   सच कहना 

आज बगावत सच कहना ,
मेरी फितरत सच कहना ,
कैसे बोले झूठ भला ,
जिनकी आदत सच कहना,
चुप रहना मर जाना है
और क़यामत सच कहना . 


Saturday, 17 September 2011

Samajh Me Na Aaya Hai

समझ में न आया है 

कभी तो दुख के दिन बीतेंगे ,

सुख की घड़ियाँ  आएँगी ,

दिल को अक्सर इन्हीं ,

खिलोनों से मैंने बहलाया है,

मेरा आपना साया ही , 

जब करे बगावत राहों में 

ऐसे सफ़र का क्या होगा अंजाम 

समझ में न आया है .

Friday, 16 September 2011

Aaj Nahi To Kal


आज नहीं तो कल 

अब रिश्तों में पहले जैसी यारों बात कहाँ ,

अंतरमन जिसमें भीगे ऐसी बरसात कहाँ ,

आज नहीं तो कल सब अच्छा होने वाला है ,

इससे बढकर ख्वाब  की रंगी सौगात कहाँ .