Saturday, 16 June 2012

Aate Nahi

रोशनी की बाट में बैठे रहे हम उम्र भर,

हम को क्या मालूम था सूरज इधर आते नहीं 
हो सके तो कैद क़र ले पुतलियों में आसमान, 
ख्वाब बचपन के दिनों के उम्र भर आते नहीं 

Friday, 15 June 2012

          जुर्म 


दिलों की बंद खिड़की खोलना अब जुर्म जैसा है, 

भरी महफ़िल में भी सच बोलना अब जुर्म जैसा है 
परिंदों से कहो अब लौट आये आसमानों से ,
हवाओं में परों को तौलना अब जुर्म जैसा है