Friday, 25 November 2011

Chrkha Aur Talwar

तुम उड़ा कबूतर अम्बर में, सन्देश शांति का देते हो,
चिठ्ठी लिखकर रह जाते हो, जब कुछ गड़बड़ सुन लेते हो,
वक्तव्य लिखो , विरोध  करो, यह भी कागज़ वह भी कागज, 
कब नाव राष्ट्र की  पार लगी, यों कागज की  पतवार से?
ओ राही, दिल्ली  जाना तो कहना, अपनी सरकार से,
चरखा चलता है हाथों से, शासन चलता तलवार से !

No comments:

Post a Comment