Tuesday, 24 January 2012

Hona

मैं पंखहीन उड़ा किया,
पर लक्ष्यहीन कभी नहीं,
मन छोड़ दे तो छोड़ दे,
मैं मन-विहीन कभी नहीं 1
मैं वांछनीय न था, न हूँ
पर मामला संगीन हूँ,
ख़ारिज नहीं समझे मुझे,
अब तक विचाराधीन हूँ 1

No comments:

Post a Comment